फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10-year-old boy dies of electrocution in a field in muradnagar

खेत में करंट से मौत: 100 रुपये कमाने गया था 10 साल का मासूम, लौटी उसकी लाश; तीन बहनों का इकलौता भाई था केशव

Fri, 17 Jul 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 10:03 PM IST
सार

हैरानी और संवेदनहीनता की बात यह रही कि बच्चे को करंट की चपेट में आता देख आरोपी किसान उसे बचाने या अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब दो घंटे बाद जब गांव के एक चरवाहे ने मासूम केशव को खेत में बेसुध पड़ा देखा, तब जाकर परिजनों को इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन
10-year-old boy dies of electrocution in a field in muradnagar
करंट लगने से केशव की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत पर काम करने गए 10 वर्षीय एक मासूम छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय किसान ने बच्चे को महज 100 रुपये देने का लालच देकर धान के खेत से खरपतवार साफ करने के लिए बुलाया था। खेत की सुरक्षा के लिए की गई तारबंदी में अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
भोवापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार पेशे से राजमिस्त्री हैं। उनका सबसे छोटा बेटा केशव (10) गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। केशव के भाई अर्जुन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर गांव का ही एक किसान केशव को बहला-फुसलाकर और 100 रुपये का लालच देकर अपने साथ धान के खेत पर काम कराने ले गया था।

आरोप है कि जंगली जानवरों से फसल की रक्षा करने के लिए किसान ने खेत की तारबंदी में बिजली का हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित कर रखा था। काम करने के दौरान केशव अनजाने में उस कटीले तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को तड़पता छोड़ भागा किसान
हैरानी और संवेदनहीनता की बात यह रही कि बच्चे को करंट की चपेट में आता देख आरोपी किसान उसे बचाने या अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब दो घंटे बाद जब गांव के एक चरवाहे ने मासूम केशव को खेत में बेसुध पड़ा देखा, तब जाकर परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केशव छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसकी मौत से मां राजकुमारी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता संजय कुमार की तहरीर के आधार पर भोवापुर गांव निवासी आरोपी किसान श्रीनिवास उर्फ सीओ के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed