फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 shops and 22 houses sealed, 75 lakh tax collected

Ghaziabad News: 10 दुकान और 22 मकान किए सील, 75 लाख कर वसूला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
10 shops and 22 houses sealed, 75 lakh tax collected
साहिबाबाद। शुक्रवार को वसुंधरा जोन में न्याय खंड-2 और इंदिरापुरम में संपत्ति कर जमा न होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। कुल 10 दुकानों को सील किया गया। सीलिंग के बाद पांच दुकान संचालकों ने अपना संपत्ति कर जमा करा दिया है। इंदिरापुरम में बंद पड़े 22 मकानों पर भी सील लगाई गई और कई जगह पोस्टर चस्पा किया गया। निगम की टीम ने करीब 75 लाख रुपये से अधिक कर की वसूली की।
विज्ञापन

वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि यह कार्रवाई नगर आयुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। नगर निगम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने उन्हें सीलिंग से पहले कोई नोटिस नहीं भेजा है। वह सब छोटे व्यापारी हैं। अभी-अभी इंदिरापुरम नगर निगम को हैंडओवर हुआ है। ऐसे में उन्हें कर जमा करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। नगर निगम बिना समय दिए और बताए कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में अब बड़े स्तर पर व्यापार मंडल ने बैठक बुलाई है। यदि नगर निगम ने कार्रवाई करना बंद नहीं किया तो नगर निगम वसुंधरा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed