फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.10 crore swindled by promising profits Accused got close to elderly person during treatment FIR registered

मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 10 लाख ऐंठे: इलाज के दौरान बुजुर्ग के आया करीब, डॉक्टर समेत तीन पर एफआईआर

Sun, 20 Sep 2026 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

गाजियाबाद में वेव सिटी के तहत हिना कॉलोनी डासना में एक वृद्ध और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये हड़पने का गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे फहीम ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
1.10 crore swindled by promising profits Accused got close to elderly person during treatment FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में वेव सिटी के तहत हिना कॉलोनी डासना में एक वृद्ध और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये हड़पने का गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे फहीम ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता फहीम ने बताया कि उनके पिता बुजुर्ग और बीमार हैं, उनके इलाज के लिए डॉ इरशाद निवासी जाकिर कालोनी पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ रोजाना घर आता था। 

विज्ञापन


आरोप है कि कुछ समय बाद इरशाद अपने साथ अमित कुमार और उसकी पत्नी वैशाली मित्तल निवासी पंचवटी कॉलोनी, कोतवाली गाजियाबाद को भी घर लाने लगा। इन तीनों ने मिलकर पीड़ित बुजुर्ग को चावल, लकड़ी और चीनी के कारोबार में बड़े मुनाफे का झांसा दिया। साथ ही राजस्थान की एक राइस मिल के फर्जी अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराकर कहा कि इस मील में उसका कांट्रेक्ट है, इससे होने वाले मुनाफे को समय-समय पर बांटते रहेंगे। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में कुल मिलाकर लगभग 1.10 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें से 8 लाख रुपये पीड़ित ने अपने बैंक खाते से और 15 लाख रुपये हाजी तय्यब के जरिए अमित के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। 
विज्ञापन


रुपये वापस मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं, पिछले एक साल से आरोपियों ने एक भी रुपया वापस नहीं लौटाया है। जब भी रुपये मांगे जाते हैं, तो हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। पीड़ित परिवार के पास इस धोखाधड़ी से जुड़े ऑडियो और वीडियो सबूत भी उपलब्ध हैं। पीड़ित फहीम पुत्र तस्लीम निवासी हिना कॉलोनी डासना वेव सिटी की शिकायत पर पुलिस ने अमित कुमार व इनकी पत्नी वैशाली मित्तल और डॉ. इरशाद अली के खिलाफ षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित फहीम पुत्र तस्लीम की शिकायत के आधार पर आरोपी दम्पति अमित कुमार व वैशाली मित्तल तथा डॉ. इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed