फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Waiter dies in banquet hall, family members accuse owner of murder

Ghaziabad : बैंक्वेट हॉल में वेटर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Fri, 15 Dec 2023 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 02:23 AM IST
सार

उसका शव बैंक्विट हॉल के कमरे में बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर मौके पर परिवार के लोग पहुंचे गए और उन्होंने बैंक्विट हॉल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Waiter dies in banquet hall, family members accuse owner of murder
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल में  बृहस्पतिवार शाम को वेटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बैंक्विट हॉल के कमरे में बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर मौके पर परिवार के लोग पहुंचे गए और उन्होंने बैंक्विट हॉल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने 11:15 बजे के आसपास लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


एसीपी रवि कुमार ने बताया कि राकेश मार्ग निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार आरके बैंक्विट हॉल में वेटर का काम करता था। उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में बैंक्विट हॉल के तीसरी मंजिल पर बने कमरे में मिला। बैंक्विट हॉल के प्रबंधक ने इसकी जानकारी मालिक और रवि के परिवार को दी। 9:30 के आसपास रवि के परिवार के लोग पहुंचे गए। इसकी जानकारी मिलने पर उनके तमाम परिचित भी वहां इकट्ठे होने शुरू हो गए। 
विज्ञापन


10 के आसपास नाराज लोगों ने बैंक्विट हॉल के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने बैंक्विट हॉल के मालिक और प्रबंधक पर रवि की हत्या करने का आरोप लगाया। लोगों ने शव को भी सड़क पर ही रख दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी रवि कुमार, कोतवाली निरीक्षक विनेश कुमार मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने लोगों को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने कहा कि इस घटना में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रवि की मौत का सही कारण पता चलेगा। इसके बाद लोग शांत हुए। एसीपी ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। फिलहाल लोगों को समझाकर आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed