फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Students used to put obscene photos of girls who refuse to do friendship, arrested

गाजियाबाद : दोस्ती न करने वाली लड़कियों की फर्जी आईडी बना अश्लील फोटो डालता था छात्र, गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 09:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 01 Sep 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: Students used to put obscene photos of girls who refuse to do friendship, arrested
लड़कियों की फर्जी आईडी बना कर अश्लील फोटो डालने वाला छात्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डालने वाले बीकॉम के छात्र कार्तिक शर्मा निवासी ग्राम सिहानी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र उन लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाता था, जो उससे दोस्ती करने से इंकार कर देती थीं। आरोपी का मोबाइल चेक करने पर पुलिस उस वक्त चौंक गई जब उसमें दर्जनभर लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी मिली।

विज्ञापन


सीओ प्रथम व साइबर सेल के पर्यवेक्षण अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार की है। आरोपी द्वारा उनकी बेटी की फोटो एडिट कर अश्लील पोस्ट उक्त आईडी पर डाली गई। शिकायत के आधार पर सियानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया था। सीओ ने बताया कि तकनीकी स्तर से जांच पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान सिहानी गांव निवासी कार्तिक के रूप में हुई। कार्तिक बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


दोस्ती करने से किया इनकार तो बना दी फेक आईडी
सीओ ने बताया कि कार्तिक पीड़ित लड़की का जानकार है। उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे लड़की ने इंकार कर दिया। लड़की को बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। आरोपी ने पीड़ित लड़की की फोटो अश्लील बनाकर फेक आईडी के जरिए वायरल की थीं। जिओ का कहना है कि आरोपी कार्तिक के मोबाइल में 10 अन्य लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी मिली। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और सिम बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर पसंद करता था लड़कियां
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी लड़कियां उसकी जानकार नहीं थीं। कुछ लड़कियां उसके संपर्क में थीं तो कुछ को उसने फेसबुक प्रोफाइल से पसंद किया था। फेसबुक पर लड़कियों से किसी तरह संपर्क साधने के बाद उनके सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखता था। अगर कोई लड़की उसकी बात मानने से इंकार कर देती थी तो वह उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने के लिए अश्लील पोस्ट डालता था।

प्राइवेसी लॉक से सुरक्षित रखें फेसबुक अकाउंट : सीओ
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि तमाम तरह की जानकारी के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर प्लेटफार्म है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं। लिहाजा सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसे में फेसबुक यूजर्स को चाहिए कि वह अपने फेसबुक अकाउंट को सुरक्षित रखें। इसके लिए अज्ञात व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें। अपने अकॉउंट का स्ट्रांग पासवर्ड रखें। अपने मोबाइल नंबर या जन्म तिथि को पासवर्ड न बनाएं। साथ ही अपने फेसबुक अकाउंट पर प्राइवेसी लॉक का ऑप्शन ऑन करके रखें। ऐसा करने से सिर्फ वही व्यक्ति आपका फेसबुक प्रोफाइल देख पाएगा जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल होगा।


फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले गिरोह पर भी काम कर रही पुलिस
सीओ प्रथम ने बताया कि साइबर सेल फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले गिरोह के अलावा फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले गिरोह पर भी काम कर रही है। कुछ इनपुट पुलिस को मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। कुछ मामले व्यक्तिगत सामने आए हैं, जिनकी ट्रेसिंग हो रही है। फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले आरोपियों को जल्द बेनकाब कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि किस कैटेगरी के लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक हो रहे हैं या किस श्रेणी के लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed