फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad sahibabad bjp mla sunil sharma his wife and son found corona positive admitted

गाजियाबादः साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और उनकी पत्नी-बेटा कोरोना पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 09:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad sahibabad bjp mla sunil sharma his wife and son found corona positive admitted
भाजपा विधायक सुनील शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कोरोना घटने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में 62 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामनेे आ चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या इन दिनों बढ़ रही है यह चिंता का विषय है। सिर्फ आज की बात करें तो बीते 24 घंटे में भारत में जितने नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, यह संख्या विश्व में एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आए दिन न सिर्फ सामान्य नागरिकों को बल्कि अतिसुरक्षा में रह रहे लोगों के भी संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। आज गाजिबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुनील शर्मा उनकी पत्नी और बेटा कोरोना की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले बीजेपी विधायक दो बार कोरोना की जांच करा चुके थे, दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन गुरुवार को तीसरी बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अभी होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता का कहना है कि अगर विधायक चाहेंगे तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, उनके अंदर कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन विधायक के बेटे को बुखार है। बुखार होने पर विधायक ने जांच टीम को घर बुलाकर एंटीजन जांच कराई तो बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके बाद विधायक व उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाए गए। सुनील शर्मा ने ट्वीट कर उनके संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed