{"_id":"5b945997867a557fe253649a","slug":"ghaziabad-police-rescues-student-from-abductors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ फिरौती के लिए कोंडली से अगवा छात्र को खोड़ा से छुड़ाया, पांच अपहरणकर्ता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ फिरौती के लिए कोंडली से अगवा छात्र को खोड़ा से छुड़ाया, पांच अपहरणकर्ता हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो करोड़ की फिरौती के लिए दिल्ली के न्यू कोंडली से अगवा किए गए कक्षा सात के छात्र को खोड़ा थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को खोड़ा के वंदना एंकलेव स्थित एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने कॉल सेंटर कर्मी व एक किशोर समेत पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं में से एक अगवा छात्र के पिता की दुकान पर 15 दिन पहले तक नौकरी करता था।
न्यू कोंडली में रहने वाले किराना कारोबारी अजय गुप्ता का 12 वर्षीय बेटा पीयूष गुप्ता पास के ही विद्या बाल भवन स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे वह छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकला। इसी दौरान पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। तीन मिनट बाद अजय गुप्ता का नौकर पीयूष को लेने स्कूल पहुंचा तो वह गायब मिला। शाम 4:35 बजे अजय गुप्ता के पास अपहरणकर्ताओं की कॉल पहुंची और बच्चे को छोड़ने की एवज में दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
अपहरणकर्ताओं ने छात्र को अगवा कर खोड़ा के वंदना विहार स्थित एक मकान में रखा था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि खोड़ा पुलिस मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम से अपहरणकर्ताओं तक पहुंच गई। देर रात करीब दो बजे पुलिस ने पांचों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राजा गौड़ और आकाश चौधरी असम के धुबरी का और करन यादव व रवि इलाहाबाद का रहने वाला है। इनके साथ एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।