फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Police busted sex racket, arrested eight girls and seven boys

गाजियाबाद : पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ युवतियां और सात युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: Police busted sex racket, arrested eight girls and seven boys
पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद पुलिस ने शालीमार गार्डन चौकी क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव के एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का रविवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सरगना समेत आठ युवतियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सैक्स रैकेट पिछले पांच साल से एक विधवा महिला चला रही थी। यहां से दिल्ली के होटलों में ऑनडिमांड लड़कियां भेजी जाती थीं।

विज्ञापन


कार्यवाहक सीओ साहिबाबाद महिपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि शालीमार गार्डन चौकी क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव में सेक्स रैकेट चल रहा है। उन्होंने एसएचओ अनिल शाही व उनकी टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस ने सरगना समेत आठ युवतियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी सन्नी निवासी अलीगढ़, आकाश निवासी लोनी, प्रवीन निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, शुभम निवासी जालंधर पंजाब, सूरज निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद, अभिषेक निवासी जालंधर पंजाब और इकबाल निवासी विक्रम एंक्लेव हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 5500 रुपये और आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं। पकड़ी गई युवतियां पंजाब, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की हैं। सीओ ने बताया कि एक विधवा महिला सेक्स रैकेट चला रही थी। रैकेट करीब पांच साल से दिल्ली-एनसीआर में ही चल रहा था। संचालिका दिल्ली और आसपास के क्षेत्र के होटलों में डिमांड पर युवतियों को भेजती थी। युवतियों को लाने और ले जाने के लिए एक गाड़ी भी रखी थी। साथ ही एक मेकअप आर्टिस्ट को भी रखा गया था। बताया गया कि जानकार लोगों को ही फ्लैट पर लाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में बदल देते थे जगह
एसएचओ अनिल शाही ने बताया कि रैकेट चलाने वाली महिला बहुत शातिर है। वह एक स्थान पर छह माह से ज्यादा नहीं रुकती थी। वह पुलिस के पकड़े जाने के डर से अपना ठिकाना बदलती रहती थी। तीन गुना किराया मकान मालिक को देती थी, जिससे कोई विरोध न कर सके। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। संचालिका ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए भी लोग संपर्क करते थे। फोटो भेजकर वह डिमांड मिलने पर युवतियों को भेजती थीं। इसके लिए 10 हजार से 25 हजार रुपये लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed