{"_id":"5c771875bdec227368423159","slug":"ghaziabad-police-arrested-2-criminals-who-involved-in-more-then-100-robbery-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से अधिक लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ से अधिक लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 20 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
Thu, 28 Feb 2019 04:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गौर ग्रीन चौराहे से मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल, बाइक, तमंचा, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पूर्व में लूट के आरोप में इंदिरापुरम थाने से जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इंदिरापुरम एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पुलिस टीम लुटेरों की धरपकड़ को लेकर गौर ग्रीन चौराहे पर मंगलवार देर रात चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से दो बदमाश दिवेश उर्फ मोहित निवासी कल्याणपुरी और रोहित निवासी मंडावली दिल्ली को पुलिस ने रोका। पुलिस ने बाइक के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा सके।
पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। साथ ही दोनों बदमाशों ने एनसीआर में 100 से अधिक लूट, स्नेचिंग समेत अन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दिवेश 2018 में इंदिरापुरम थाने से लूट के आरोप में जेल जा चुका है। जेल के बाहर आते ही उसने साथी रोहित के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में लूट की वारदात को फिर से अंजाम देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एनसीआर में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज
एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर इंदिरापुरम थाने में 14, दिल्ली के जगतपुरी थाने में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दिल्ली के अन्य थानों में भी संपर्क कर दर्ज मुकदमों की जांच कर रही है। कुछ दिनों पूर्व खोड़ा के रहने वाले एक युवक से इन बदमाशों ने तमंचे की बट मार कर लूटपाट करने की बात कबूली है।