Ghaziabad : जून में रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी, ट्रायल प्रक्रिया लगभग पूरी
कई दिन से रैपिड रेल का ट्रायल उसी तर्ज पर किया जा रहा है, जैसा संचालन से पहले किया जाता है। यानी लोगों का इसकी सवारी का इंतजार जल्द पूरा हो सकता है। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून माह में गाजियाबाद आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम क्षेत्र में प्रधानमंत्री की गाजियाबाद में जनसभा की संभावना है। इसी दौरान साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन भी हो सकता है। भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम की संभावना बन सकती है। हालांकि फिलहाल केंद्रीय संगठन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए निरीक्षण शुरू
साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का संचालन शुरू करने से पहले एनसीआरटीसी की ओर से सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था। उनके आवेदन पर रेलवे के सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू क दी है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि जल्द ही सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उनका कहना है कि इस 17 किलोमीटर लंबे खंड में पांच स्टेशन हैं। इनमें से चार स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। नए बस अड्डे के पास बने मुख्य स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए रास्ता बनाने का काम अंतिम चरण में हैं।
मुख्य सचिव कर चुके हैं निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव से पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा गाजियाबाद आकर रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे।
पूर्वांचल के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
पूर्वांचल दिशा में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो एक बार अपने ट्रेन की जानकारी पता कर ले। निर्माणकार्य की वजह से रेलवे ने दिल्ली मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से ट्रेनों की आवाजाही में बड़ा फेरबदल किया गया है।
10 से अधिक ट्रेन निरस्त की गई है तो कई परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आनंद विहार-तिलक ब्रिज व गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर निर्माण कार्य होना है। लिहाजा प्लेटफार्म और स्टेशन भी बदले गए है।
पूर्वांचल दिशा में आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन निरस्त रहेंगी। निरस्त की गई मुख्य ट्रेन में 12583/12584 आनंद विहार-लखनऊ आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन 19, 21 व 23 मई को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15059 लाल कुआं-आनंद विहार-लाल कुंआ 23 मई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह 23 मई को तो ट्रेन संख्या 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह 24 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22539 मऊ-आनंद विहार 23 मई को और वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 22540 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 24 मई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ 24 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 23 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त रहने के साथ ही प्लेटफार्म भी कई ट्रेनों का बदल दिया गया है।