फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Now you can fly to Patna from Hindon Airport

Ghaziabad : हिंडन एयरपोर्ट से अब पटना के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, एक मई से होगी शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग चालू

Sun, 13 Apr 2025 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 02:09 AM IST
सार

लोगों को अब पटना जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की दौड़ नहीं लगानी पड़गी। हिंडन एयरपोर्ट से एक मई से पटना के लिए उड़ान शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Now you can fly to Patna from Hindon Airport
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

गाजियाबाद व नोएडा में रहने वाले बिहार के करीब दस लाख से अधिक लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोगों को अब पटना जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की दौड़ नहीं लगानी पड़गी। हिंडन एयरपोर्ट से एक मई से पटना के लिए उड़ान शुरू हो रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यह उड़ान शुरू की जा रही है। फ्लाइट का संचालन प्रतिदिन रहेगा।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मार्च के पहले सप्ताह से अब तक हिंडन से अपनी कई उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इसमें मुख्य रूप से गोवा, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, बैंगलोर, जम्मू और चेन्नई शामिल है। यह सभी फ्लाइट्स एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से शुरू की गई हैं। इसी कड़ी में एयरइंडिया एक्सप्रेस एक मई से पटना के लिए भी फ्लाइट शुरू करने वाला है। हिंडन एयरपोर्ट से चलने वाली पटना के लिए यह 13वीं फ्लाइट होगी। इससे पहले किशनगंज, आदमपुर, भटिंडा, नांदेड़, लुधियाना के लिए पहले से ही स्टार एयर और फ्लाइट गो की तरफ से उड़ानें चल रही हैं। यह फ्लाइट कुल 180 सीटर होगी।
विज्ञापन


एक घंटे 45 मिनट में पहुंचाएगी पटना
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना के लिए हिंडन से जो उड़ान सेवा शुरू की है, वह लोगों को एक घंटा 45 मिनट में पटना पहुंचाएगी। दोपहर 2:25 पर हिंडन से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से हिंडन के लिए यह उड़ान सुबह 11:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:40 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। कुल एक घंटे 45 मिनट में हिंडन से पटना यात्रियों को पहुंचाएगी। पटना से हिंडन आने में यह फ्लाइट एक घंटे 50 मिनट का समय लेगी। इसका ऑनलाइन टिकट भी कंपनी की वेबसाइट पर बुक होना शुरू हो चुका है। टिकट चार से साढ़े चार हजार रुपये में बुक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghaziabad: 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटती रही कोलकाता की फ्लाइट, हिंडन एयरपोर्ट पर होनी थी लैंड

बनारस और लखनऊ के लिए भी जल्द शुरू होगी उड़ान
पटना के बाद हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ और बनारस के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू होगी। इसके लिए पूर्व में ही सहमति हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कंपनी के नाम और तारीख की घोषणा नहीं की है।

दिल्ली एनसीआर में बिहार के लोगों की संख्या अधिक है। ऐसे में पटना के लिए उड़ान शुरू करने मांग की जा रही थी। जल्द ही बनारस और लखनऊ के लिए भी उड़ान शुरू होगी। जब तक कंपनी की ओर से लिखित में सहमति नहीं मिल जाती तब तक हम उनका नाम नहीं बता सकते।
-अतुल गर्ग, सांसद, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed