{"_id":"5f827e638ebc3e9b874ed81c","slug":"ghaziabad-murder-big-revealing-by-accused-kept-bad-eye-on-my-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हत्याकांड: आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी पर बुरी नजर रखता था, मैं तो जिंदा छोड़ कर आया था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हत्याकांड: आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी पर बुरी नजर रखता था, मैं तो जिंदा छोड़ कर आया था...
Sun, 11 Oct 2020 09:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी कर्मचारी प्रेम कुमार (36) निवासी रजापुर की हत्या का खुलासा करते हुए कविनगर पुलिस ने उसके सहकर्मी हेमंत उर्फ हनुमान निवासी अमेठी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि प्रेम उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
कई बार समझाने के बावजूद वह मान नहीं रहा था, जिसके चलते उसे मौत के घाट उतारना पड़ा। हेमंत के मुताबिक पहले उसने प्रेम पर हथौड़े से वार किया और उसके गिरने के बाद ईंट से सिर कुचल दिया। पुलिस ने आला कत्ल ईंट और हथौड़ा बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रेम और हत्यारोपी हेमंत एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। हेमंत ने पूछताछ में बताया है कि प्रेम उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस बात को लेकर उनमें कई बार विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले भी प्रेम ने हेमंत की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। हेमंत ने बताया कि 7 अक्तूबर को घटना वाले दिन प्रेम ने उससे शराब मंगाई थी। रात करीब 8:30 बजे फैक्टरी से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिया पर बैठकर प्रेम शराब पी रहा था। हेमंत अपने कमरे पर मौजूद था।

इसी दौरान प्रेम की करतूत उसके दिमाग में कौंध गई और वह भी पुलिया पर जा पहुंचा। वहां शराब पी रहे प्रेम से पहले उसकी कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। प्रेम को सबक सिखाने के लिए हेमंत पहले से ही अपने साथ हथौड़ा लेकर गया था। उसने हथौड़े से प्रेम के सिर पर कई वार किए। जान बचाने के लिए प्रेम कुछ दूर तक भागा भी, लेकिन लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हेमंत ने पास पड़ी ईंट से उसका सिर कुचल दिया।
जिंदा छोड़ कर आया था, खून बहने से मर गया
एसपी सिटी ने बताया कि सिर पर ताबड़तोड़ हमले से प्रेम बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हेमंत वहां से वापस लौट आया। एसपी सिटी का कहना है कि हेमंत प्रेम को जिंदा छोड़कर भागा था, लेकिन ज्यादा खून बहने के चलते उसकी मौत हो गई। रास्ते में आने के दौरान खून से सने कपड़े छिपाकर आता हेमंत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिससे पुलिस को उस पर शक गहरा गया था।
प्रेम की हत्या का कोई पछतावा नहीं, चाहे फांसी हो जाए
हत्यारोपी हेमंत का कहना है कि उसे प्रेम की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। अगर उसे फांसी भी हो जाए तो कोई गम नहीं। हेमंत ने बताया कि प्रेम ने उसे धमकी भी दी थी कि वह और उसका बाप उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बता दें कि मूलरूप से जिला शिवहर, बिहार के गांव घुसुकपुर निवासी प्रेम कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गता फैक्ट्री में नौकरी करता था। 7 अक्तूबर को वह फैक्ट्री से वापस नहीं लौटा। 8 अक्तूबर की सुबह उसका शव फैक्टरी के पास जंगल में पड़ा मिला था।