फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad metro trial run successful, pm modi to inaugurate soon know all features

गाजियाबाद मेट्रो का ट्रायल रन सफल, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन, जानें सारी खूबियां

Thu, 14 Feb 2019 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad metro trial run successful, pm modi to inaugurate soon know all features
ghaziabad metro - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो के फेज 3 के अंदर आने वाली गाजियाबाद मेट्रो का आज सुबह सफल ट्रायल रन हुआ। इसके लिए डीएमआरसी ने पत्रकारों को भी बुलाया था। ट्रायल रन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीएमआरसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि डीएमआरसी की तरफ से गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन रूट का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में मेट्रो रूट की कुल लंबाई 9.63 किलोमीटर है।  गाजियाबाद मेट्रो को रेड लाइन से जोड़ा गया है। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक चलने वाली इस लाइन पर कुल स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


इन स्टेशनों के नाम हैं- शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर स्टेशन और न्यू बस अड्डा।

रेड लाइन की दिलशाद गार्डन से लेकर रिठाला तक कुल लंबाई 25.09 किलोमीटर थी, जो गाजियाबाद के 8 स्टेशन खुल जाने से अब 34.72 किलोमीटर लंबी लाइन हो गई है।

अनुज दयाल ने कहा कि उद्घाटन की तारीख जीडीए द्वारा तय की जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 25 फरवरी या उसके बाद कभी भी गाजियाबाद मेट्रो का उद्घाटन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासियत
डीएमआरसी की तरफ से गाजियाबाद में जो मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं, वह बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों से काफी अलग है। डीएमआरसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि गाजियाबाद में बनाए गए मेट्रो स्टेशनों का जो प्लेटफॉर्म है, वह बीचों-बीच बनाया गया है। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए रोड के दोनों तरफ रास्ता दिया गया है। सभी स्टेशनों में 4 फ्लोर होंगे। केवल हिंडन रिवर स्टेशन में पार्किंग के लिए लोअर बोतल सहित 5 फ्लोर हैं।

सभी स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई 185 मीटर है, ऊंचाई की बात करें तो लगभग 13.5 मीटर है
फेज 3 मेट्रो की कुल लंबाई की बात करें 136.62 किलोमीटर इसकी लंबाई हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed