{"_id":"c9c2e8d70e3bc18239f30dd5a0207225","slug":"ghaziabad-mayor-who-will-decide-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद का मेयर कौन, आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद का मेयर कौन, आज होगा फैसला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर उप चुनाव के प्रत्याशियों में किसका दिन मंगलमय और किसका निराशाजनक रहेगा, इसका फैसला मंगलवार की दोपहर तक हो जाएगा।
प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करने के लिए सुबह आठ बजे से ही गोविंदपुरम अनाजमंडी में मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना स्थल पर बांस, बल्ली लगने के साथ ही पुलिस सुरक्षा भी मुस्तैद हो गई।
अनाज मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए स्थल पर 56 टेबल लगी हैं। प्रत्येक टेबिल पर एक सुपरवाइजर और तीन गणक तैनात होंगे।
20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। इसके लिए पहले से ही सभी प्रत्याशियों के एजेंट बनाए जा चुके हैं। गणक के साथ ही प्रत्येक टेबल पर दो सिपाही और दो टेबल पर चार सिपाही और एक दरोगा तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विशाल सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू है, इसलिए सभी सुपरवाइजर और गणक को सुबह छह बजे ही स्थल पर बुलाया गया है। सभी ईवीएम मशीन एजेंट की उपस्थिति में खोले जाएंगी।
नए मेयर का दफ्तर तैयार
नए मेयर के लिए नगर निगम अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। निगम मुख्यालय के थर्ड फ्लोर पर महापौर के कार्यालय में रंगाई-पुताई करा दी गई।
पूर्व महापौर तेलूराम कांबोज कार्यालय के टॉयलेट को रिपेयर कराने के लिए कहते-कहते भले ही थक गए थे, लेकिन अब नए महापौर के लिए निगम ने टॉयलेट भी दुरुस्त करा दिया है। परदे ड्राइक्लीन करा दिए गए हैं।
अब नए महापौर चाहेंगे तो उनकी पसंद के पर्दे भी बदले जाएंगे। कुर्सियों से लेकर पंखे, एसी सब दुरस्त करा दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक नए महापौर निगम में कार्यभार संभाल लेंगे।
विजेता की झोली में पहले से भी कम आएंगे वोट
गाजियाबाद। मत प्रतिशत कम रहने की वजह से इस बार मेयर उपचुनाव के विजेता की झोली में भी कम वोट आएंगे। इससे पहले मेयर चुनाव में भाजपा के तेलूराम कांबोज को 1.36 लाख वोट मिले थे, वहीं इस बार 2.18 लाख वोट में 12 प्रत्याशी शामिल रहेंगे।
माना जा रहा है कि महज 60 से 70 हजार वोट पाकर ही जीत मिल सकती है। मतदान का प्रतिशत कम होने की वजह से इस बार माना जा रहा है कि अधिकांश प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।
सुधन रावत ने पत्नी संग दूधेश्वरनाथ मंदिर में टेका मत्था
सपा के मेयर प्रत्याशी सुधन रावत ने सोमवार को चुनाव की थकान घर पर रहकर उतारी। वेे परिवार के साथ बैठे और मिलने वालों से जानकारी ली। दोपहर में पदाधिकारियों से मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई।
उधर, श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में सुबह उनकी पत्नी विभा रावत कार्यकर्ताओं के साधा माथा टेकने पहुंचीं। उन्होंने भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया और मेयर चुनाव में सुधन रावत के जीत की कामना की।
रात करीब 10 वे फिर पति सुधन रावत के साथ दूधेश्वर नाथ के दर्शन को पहुंचीं और जीत की कामना की।
कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया, फिर लस्सी बेची
कांग्रेस प्रत्याशी लालमन सिंह मतदान के अगले दिन भी सुबह से सक्रिय रहे। सुबह परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताया, नाश्ता किया और फिर घर से दुकान के लिए निकल गए।
महीने भर बाद दुकान पर बैठकर परिचितों और ग्राहकों से मिले। लस्सी बेचने में दुकान पर काम करने वाले लोगों का हाथ बंटाया। तब तक सूचना आ गई कि एक परिचित का देहांत हो गया।
दोपहर करीब 12 बजे हिंडन श्मशान घाट पर चले गए। वहां से लौटकर चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे मतदान के बारे में जानकारी ली। करीब दो घंटे कार्यालय पर संगी-साथियों से वार्ता के बाद मीटिंग बुलाई।
बीजेपी प्रत्याशी ने साथियों से की चाय पर चर्चा
चुनाव प्रचार में महीनों से दिनरात लगे रहने के चलते अशु वर्मा थक गए थे। मतदान के बाद सोमवार को पूरा दिन घर पर बिताया। बीजेपी के गढ़ वाली कालोनियों में अच्छा मतदान से वह अपनी जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं।
पदाधिकारियों संग उन्होंने अपने आवास पर चाय पर चर्चा की और फिर मतगणना की तैयारियों में व्यस्त हो गए। अशु वर्मा ने परिवार के लोगों के साथ बैठकर भी चर्चा की।
वार्डों के हिसाब से मतदान की संख्या में जोड़-घटाव कर अपनी जीत का गणित लगाया गया। उनके समर्थकों का मानना है कि मेयर बीजेपी का ही बनेगा।
मैदान में ये 12 प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
आशु वर्मा भाजपा
लालमन कांग्रेस
सुधन रावत सपा
प्यारेलाल पीस पार्टी
आजाद सैफी निर्दलीय
कृष्ण कुमार बंसल निर्दलीय
फखरुददीन निर्दलीय
भूपेंद्र निर्दलीय
भूपेंद्र सिंह निर्दलीय
रामफल शाक्य निर्दलीय
विनोद कसाना निर्दलीय
शमशेर राणा निर्दलीय