{"_id":"5f965d1224edec56385efbc6","slug":"ghaziabad-man-posing-himself-as-ias-officer-call-for-his-work-to-officers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अधिकारी बनकर एडीजी तक को करता था फोन, फिर कराता था अपना काम, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अधिकारी बनकर एडीजी तक को करता था फोन, फिर कराता था अपना काम, अब गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2020 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
गाजियाबाद के खोड़ा में रहकर आईएएस अधिकारी बनकर अधिकारियों को कॉल कर अपने और परिचितों के काम करवाने वाला आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी फोन कर खुद की तैनाती गृह मंत्रालय में बताता था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व बिहार में तैनात कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर वह अपने काम करवाया करता था। इसकी रिकॉर्डिंग भी आरोपी के मोबाइल में मिली है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार चौबे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी बिजनौर, सीओ सिटी फर्स्ट, सीओ इंदिरापुरम, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार तक को यह शख्स फोन कर अपने काम करवा चुका है।