{"_id":"5ef2d25a8ebc3e432920140f","slug":"ghaziabad-man-commits-suicide-at-his-loni-home-after-his-corona-report-come-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही हो गया परेशान, घरवालों ने समझाया, वो सोए और..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही हो गया परेशान, घरवालों ने समझाया, वो सोए और..
Wed, 24 Jun 2020 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी ने सामुदायिक केंद्र लोनी प्रभारी को पत्र लिखकर मृतक की 70 वर्षीय मां, पत्नी एवं बच्चों सहित 10 लोगों को क्वारंटीन किए जाने की मांग की है। मृतक पिछले 6 दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसे सांस लेने में भी परेशानी से हो रही थी।
विज्ञापन
डॉक्टर की सलाह पर 3 दिन पहले कोरोना वायरस की जांच कराई थी। उसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार की रात आई। जैसे ही उसे कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली वह परेशान हो गया। घरवालों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन जब सब सो गए तो व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन