{"_id":"5fbce32538158619302b570b","slug":"ghaziabad-leopard-in-raj-nagar-rajkund-area-create-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः पॉश कॉलोनी राजनगर के राजकुंज में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः पॉश कॉलोनी राजनगर के राजकुंज में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
Tue, 24 Nov 2020 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2020 04:30 PM IST
सार
- सुबह 11.30 बजे जीडीए उपाध्यक्ष आवास से राजकुंज कॉलोनी में आया तेंदुआ, वन विभाग की टीम जुटी खोज में
- राजकुंज कॉलोनी से इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में तेंदुए के जाने की आशंका, खोज में जुटा वन विभाग का अमला
विज्ञापन
गाजियाबाद में तेंदुए का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर के राज कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह 11.15 बजे तेंदुए के देखे जाने से हड़कंप मच गया। राजनगर में जीडीए उपाध्यक्ष के आवास से निकलकर तेंदुआ राज कुंज कॉलोनी में पहुंचा। तेंदुए के दिखने से पूरी कॉलोनी में हलचल मच गई।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आवास पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी हरिमोहन पर तेंदुए द्वारा हमला करने की सूचना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर वन विभाग की ओर से तेंदुए के मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए जैसा जानवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आनन-फानन नगर निगम और वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी तेंदुए की पड़ताल में जुट गए, लेकिन जानवर के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमों ने इंग्राहम इंस्टीट्यूट पहुंचकर स्कूल को खाली कराया गया।
विज्ञापन
जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी का कहना है कि तेंदुए जैसा नजर आ रहा है, पर यह जानवर फिशिंग कैट यानी जंगली बिल्ली भी हो सकती है। कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। जैसा भी स्पष्ट होता है इसकी सूचना दी जाएगी।
बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद के वैशाली और भोपुरा इलाके में तेंदुआ देखा गया था। राजनगर में इंग्राहम के पीछे घनी हरियाली है। यह पूरा इलाका कमला नेहरू नगर और रईसपुर से जुड़ा होने के कारण यहां पर तेंदुए या जंगली बिल्ली आने की संभावना जताई जा रही है।