फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad iron trader employee planned his own kidnapping as he sees 24 lakh rupees of collection

कलेक्शन के 24 लाख देख मन में आया लालच, कर्मचारी ने रच डाली खुद के अपहरण की कहानी

Sat, 15 Aug 2020 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Aug 2020 04:26 PM IST
सार

- लोहा कारोबारी के यहां नौकरी करता है आरोपी, मेरठ से कलेक्शन करके लौटते वक्त रचा षड्यंत्र
- मोबाइल बंद कर रकम अलीगढ़ में साले के घर रखी, एक दिन बाद बदहवास हालत में खुद पहुंचा थाने
- बदमाशों द्वारा सुनसान स्थान पर बंधक बनाने और नशे का इंजेक्शन लगाने की सुनाई कहानी

विज्ञापन
Ghaziabad iron trader employee planned his own kidnapping as he sees 24 lakh rupees of collection
कारोबारी के कलेक्शन एजेंट ने पैसों के लिए रची खुद के अपहरण की साजिश, एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोहा कारोबारी के 24 लाख रुपए डकारने के लिए विजयनगर निवासी कर्मचारी ने खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। पत्नी द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि कर्मचारी बदहवास हालत में थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


उसने बदमाशों द्वारा खुद के अपहरण की झूठी कहानी बताई लेकिन बातों में विरोधाभास मिलने पर सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया। उसने कलेक्शन की रकम गबन करने के लिए अपहरण का नाटक रचा और कलेक्शन के 24 लाख रुपए अलीगढ़ निवासी चचेरे साले के घर रख दिए। पुलिस ने कर्मचारी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी विकास जैन लोहा कारोबारी हैं। लोहा मंडी में उनकी सरिया और सीमेंट की फर्म है। विजयनगर क्षेत्र के ही न्यू शांति नगर निवासी दिनेश विकास जैन के यहां कलेक्शन एजेंट के तौर पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को वह मेरठ क्षेत्र में कलेक्शन करने गया था, वहां से 23 लाख 78 हजार रुपए इकट्ठा करने के बाद बाइक से लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। रातभर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर विनोद की पत्नी ने शुक्रवार को विजय नगर थाने में पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

थाने पहुंचकर बोला- बदमाशों ने लगाया था नशे का इंजेक्शन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी कि विनोद शनिवार को खुद ही थाने पहुंच गया। उसने खुद के अपहरण की कहानी रखते हुए कहा कि बदमाशों ने उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर बंद कर दिया था वहां उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया। वह जैसे-तैसे बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बातों में विरोधाभास मिला, जिससे उस पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया।

'कर्जा हो गया था, मोटी रकम देख लालच आ गया'
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा के मुताबिज दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उस पर कर्जा हो गया था। कलेक्शन की मोटी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया। कर्जा चुकाने के लिए उसने पैसा गबन करने की योजना बनाई और अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कलेक्शन की रकम उसने अपने साले पप्पू के यहां अलीगढ़ में रख दी और अपहरण का नाटक रच डाला। एसएसपी ने बताया कि दिनेश और उसके चचेरे साले पप्पू निवासी सुनामही थाना जवां, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed