{"_id":"66ad7cbd809fe1d2c305a9fe","slug":"ghaziabad-insurance-agent-dies-after-suddenly-falling-while-running-on-trade-mill-in-gym-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अचानक गिरे बीमा एजेंट की मौत, पीएम से पता चलेगी जान जाने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अचानक गिरे बीमा एजेंट की मौत, पीएम से पता चलेगी जान जाने की वजह
Sat, 03 Aug 2024 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:11 AM IST
सार
जिम में अन्य युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेव सिटी क्षेत्र में महरौली अंडरपास के सामने एमके फिटनेस जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते समय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बीमा एजेंट जलेंद्र सिंह (42) अचानक गिर गए और मौत हो गई। जिम में अन्य युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जलेंद्र सिंह महरौली स्थित पीआर एंक्लेव में पत्नी व बेटी के साथ रहते थे। वह निजी बीमा कंपनी में एजेंट थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जिम गए थे। वहां ट्रेड मिल पर दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिर गए। अचानक जमीन पर गिरते हुए अन्य लोग उनके पास आए और सीपीआर दिया। बयाना गांव निवासी जिम मालिक कपिल और महरौली निवासी अमित उन्हें नजदीक के मणिपाल अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में हार्टअटैक से मौत होने आशंका है।
विज्ञापन