{"_id":"5fab8c98099b6e1ff5665150","slug":"ghaziabad-husband-wife-allegedly-commits-suicide-police-probing-on-all-angles-mothers-says-son-use-to-drink-and-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका, मां बोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका, मां बोली...
Wed, 11 Nov 2020 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस घटना की जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के सिहानी थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव में एक दंपती का शव उनके कमरे में पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है, हालांकि इस केस की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पप्पू और रेनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की मां उनके साथ ही रहती थीं और उन्होंने बताया है कि उनका बेटा पप्पू शराब पीकर मारपीट करने का आदी था। कल रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसके बाद संभवतः दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों की शादी को करीब 17 वर्ष हो गए हैं और इनके तीन बच्चे(एक लड़का, दो लड़कियां) हैं। सभी बच्चे अपनी बुआ के यहां गए हुए हैं। घर में अब केवल वृद्ध मां है जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है।
विज्ञापन