{"_id":"6abbbf32ed240e370700e231","slug":"ghaziabad-giants-beat-aravali-avengers-by-42-runs-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1437-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गाजियाबाद जायंट्स ने अरावली एवेंजर्स को 42 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गाजियाबाद जायंट्स ने अरावली एवेंजर्स को 42 रन से हराया
विज्ञापन
राहुल यादव की 38 रन की तूफानी पारी, शुभम चोपड़ा ने 13 रन देकर झटके चार विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स में मंगलवार को खेले गए एनसीआर टी20 लीग के मुकाबले में गाजियाबाद जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरावली एवेंजर्स को 42 रन से हराया। गाजियाबाद जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में अरावली एवेंजर्स की पूरी टीम 16.5 ओवर में 122 रन पर सिमट गई।
गाजियाबाद जायंट्स की पारी की शुरुआत कप्तान राहुल यादव ने की। उन्होंने 20 गेंदों में 38 रन बनाए। सुरिंदर सिंह ने 26 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। गाजियाबाद जायंट्स की गेंदबाजी में शुभम चोपड़ा सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने 2.5 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके।
अरावली एवेंजर्स की पूरी टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह गाजियाबाद जायंट्स ने 42 रन की शानदार जीत दर्ज की। राहुल चौहान ने 2 विकेट लिए, जबकि सुरिंदर सिंह, प्रदीप कुमार और दीपांशु झा को एक-एक सफलता मिली।