{"_id":"688577d736146a5521064de3","slug":"ghaziabad-from-12-o-clock-tonight-the-movement-of-vehicles-towards-dudheshwarnath-temple-will-be-closed-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: आज रात 12 बजे से दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ये है डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: आज रात 12 बजे से दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ये है डायवर्जन प्लान
Sun, 27 Jul 2025 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:20 AM IST
सार
27 जुलाई की रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहन 28 जुलाई को भीड़ कम होने तक दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 27 जुलाई की रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहन 28 जुलाई को भीड़ कम होने तक दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि चौधरी मोड़ की ओर से हापुड़ तिराहा मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन घंटाघर फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगे। घंटाघर फ्लाईओवर से नीचे जस्सीपुरा/हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। विजयनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन गौशाला फाटक, चौकी बैरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर चौधरी मोड़ की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को रामलीला मैदान में, विजयनगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु मिलिट्री ग्राउंड (विजयनगर) में, हापुड़ चुंगी व पुराना बस अड्डा की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवयुग मार्केट के में पार्क करेंगे। फिर मंदिर तक पैदल जाएंगे।
विज्ञापन