नागरिकता कानून: सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, गाजियाबाद में इंटरनेट सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अन्य शहरों में हो रहे नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन की आग अब गाजियाबाद तक पहुंच गई है। इसको देखते हुए शहर की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। इंटरनेट सेवा 19 दिसंबर रात दस बजे से लेकर 20 दिसंबर रात दस बजे तक बंद रहेगा।
Ghaziabad District Administration: Internet services to be suspended in the district from 10 pm today till 20 December, 10 pm. #CitizenshipAmendmentAct
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019विज्ञापन
55 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि 55 लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं। हम लोग सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। एसएसपी लखनऊ उचित कार्रवाई करेंगे, हम किसी को नहीं बख्शेंगे।
देशभर में विरोध प्रदर्शन
बता दें कि देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली हिंसा में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।