{"_id":"5f56269a936b8c04911ce5ba","slug":"ghaziabad-cop-son-attacked-by-some-assailants-mistaking-him-for-someone-else","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस की परीक्षा देने जा रहे दारोगा के बेटे पर कांच की बोतल से हमला, चेहरा देखा तो भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस की परीक्षा देने जा रहे दारोगा के बेटे पर कांच की बोतल से हमला, चेहरा देखा तो भागे बदमाश
Mon, 07 Sep 2020 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : sociol media
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने एक छात्र से उसके जेईई मेंस की परीक्षा भी छुड़ा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कविनगर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने दारोगा के बेटे को कांच की बोतल से गोद दिया।
विज्ञापन
उस पर यह हमला तब हुआ जब वह जेईई मेंस का एग्जाम देने जा रहा था। रास्ते में चार नकाबपोशों ने उस पर हमला कर दिया। मास्क हटा तो उसका चेहरा देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। बाद में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
होश आने पर उसने बताया कि वो बदमाश किसी और पर हमला करने आए थे मास्क लगा होने की वजह से उस पर हमला कर दिया। जब चेहरा देखा तो उसे लहूलुहान छोड़कर भाग गए। इस हमले के चलते छात्र की जेईई मेंस की परीक्षा छूट गई। पुलिस ने इस मामले में रविवार देर रात केस दर्ज किया।
विज्ञापन