फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get back on the spot, then come tell preparations

पहले मौके पर जाओ, फिर आकर तैयारी बताओ

Wed, 30 Sep 2015 11:13 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Get back on the spot, then come tell preparations

चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की परेशानी दूर करने के लिए इस बार नया आदेश जारी किया है। अब सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट डीएम सहित तीन अफसरों को देंगे।

विज्ञापन


अगले दिन इन व्यवस्थाओं के ठीक होने के बाद फिर से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इससे चुनावों में अफसरों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने नए आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में इसका प्रयोग पहली बार किया जाएगा। चुनाव आयोग के आदेश पर बुधवार को सभी जनपदों में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मतदान स्थलों का पूरा चार्ट तैयार कर लिया था। इसमें चुनाव आयोग के आदेशानुसार जरूरी सेवाओं को जांचा गया था। अब चुनाव आयोग ने नया आदेश जारी कर अधिकारियों को मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।

चुनावी व्यवस्था के प्रशिक्षक विद्यार्थी शिशौदिया ने बताया सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। तीन से 14 अक्तूबर तक मतदान स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

मजिस्ट्रेट मतदान स्थलों पर बिजली, पानी, शौचालय, सड़क, मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट शाम तक सीडीओ, डीएम और कंट्रोल रूम को देंगे।

सिस्टम ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को अगले दिन दोपहर तक का समय दिया जाएगा। दोपहर बाद ये अफसर दोबारा निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे। अधिकारियों को 3, 5, 6, 10 और 14 अक्तूबर को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण करना होगा।

हर कदम पर रहेगी निगरानी
चुनाव आयोग ने इस बार मतदान टीमों की लगातार निगरानी करने का निर्णय लिया है। इसका प्रशिक्षण उन्हें बुधवार को दिया गया।

मास्टर ट्रेनर विद्यार्थी शिशौदिया ने बताया कि पोलिंग टीमों को जिला मुख्यालय से रवाना होने, मतदान केंद्र पर पहुंचने की रिपोर्ट मोबाइल मैसेज से देनी होगी।

मतदान शुरू कराने से 10 मिनट पहले सिस्टम ओके का मैसेज देना होगा। मतदान शुरू होने पर फिर से मैसेज करना होगा। इसके बाद प्रत्येक दो घंटे तक मतदान की जानकारी और व्यवस्था पर रिपोर्ट मैसेज करनी होगी।


इसी तरह मतदान खत्म होने से 10 मिनट पहले, मतदान खत्म होने पर, मतदान सामग्री सील करने पर, मतदान स्थल से रवाना होने पर और जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर रिपोर्ट मैसेज से देनी होगी। इससे उनकी लगातार निगरानी और व्यवस्था की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed