फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   german woman did suicide

क्या है रेलवे ट्रैक पर जर्मन महिला की मौत का सच?

Tue, 04 Feb 2014 08:04 PM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Feb 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
german woman did suicide

वर्ष-2013 में गांधी जयंती पर फरीदाबाद के बड़खल में रेलवे ट्रैक पर मिले जर्मन महिला के शव के मामले का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन


फॉरेंसिक जांच में महिला के शरीर पर पाए गए चोट के निशान ट्रेन एक्सिडेंट के पाए गए हैं।  इससे स्पष्ट हो गया है कि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। लेकिन कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

जीआरपी ने अब खुदकुशी का मामला दर्ज कर लिया है। दो अक्टूबर को केरला संपर्क क्रांति के सामने बड़खल के पास एक जर्मन युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


युवती की पहचान मूल रूप से जर्मनी निवासी ज्यूडिथ आइना एन्हास के रूप में हुई थी। वह दिल्ली के चितरंजन पार्क में अपने दो साथियों के साथ किराए पर रहती थी। चितरंजन पार्क थाने में युवती के अपहरण होने का मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि खुदकुशी करने के मामले की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में महिला के शरीर पर ट्रेन एक्सिटेंड के अलावा किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। जीआरपी अब आत्महत्या के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed