फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gen VK Singh gets historic victory

वीके सिंह ने बनाया रिकार्ड, सबकी जमानत जब्त

Sat, 17 May 2014 07:58 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
Gen VK Singh gets historic victory

मोदी की लहर ऐसी चली कि दिल्ली से सटी गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

विज्ञापन


वीके सिंह ने कांग्रेस के राजबब्बर और आम आदमी पार्टी की शाजिया इल्मी समेत सभी 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दी।

वीके सिंह को 758482 वोट मिले। अन्य प्रत्याशी 2 लाख वोट के अंदर ही सिमट गए। भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबब्बर को 567260 वोट से करारी मात दी।

ऐसी हुई कांग्रेस-आप की हालत

Gen VK Singh gets historic victory

राजबब्बर को मात्र 191222 वोट ही मिल पाए। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शाजिया इल्मी एक लाख वोट भी हासिल नहीं कर पाईं। उन्हें सिर्फ 89147 वोट ही मिल पाए।

उधर गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने 528880 वोट हासिल कर सपा की हुमेरा अख्तर को 158214 वोट से पराजित किया। गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से भी भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने 532981 वोट हासिल कर बसपा के शाहिद अखलाक को 232326 वोटों से करारी शिकस्त दी।

दूसरी ओर बुलंदशहर लोकसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह ने बाजी मारी। उन्होंने बसपा प्रत्याशी प्रदीप जाटव को 421793 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed