{"_id":"c28ff9046b1f10abb5e9ec79015e0333","slug":"geetha-slaps-the-president-of-peace-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी ने टिकट काटा, अध्यक्ष को जड़ा चांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी ने टिकट काटा, अध्यक्ष को जड़ा चांटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Feb 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी की मंगलवार को बागपत में हुई रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब अंसारी के सामने ही भारी बवाल हो गया। पहले फिल्मी स्टाइल में मंच पर पहुंची बागपत लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं हिस्ट्रीशीटर ऊधम करनावल की पत्नी गीतांजलि उर्फ गीता ने दिल्ली-एनसीआर अध्यक्ष मास्टर शेर मौहम्मद को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
इससे भड़की भीड़ गीता पर टूट पड़ी। वह लात-घूंसों से बचकर भागी तो उस पर पथराव किया गया। उसने बड़ी मुश्किल से दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में उसे पुलिस सुरक्षा के बीच वहां से निकाला गया। घटना से इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
पीस पार्टी ने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद गीता का टिकट काटकर अनिल गुप्ता को उम्मीदवार बना दिया था, लेकिन गीता खुद को प्रत्याशी बता रही थी। स्थिति साफ करने के लिए ही यह रैली की गई थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अय्यूब अंसारी पहुंच गए। दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष शेर मौहम्मद ने माइक थाम लिया। वह बोल ही रहे थे, कि अचानक अपने 15-20 समर्थकों के साथ गीता मंच पर पहुंची।
उसने शेर मौहम्मद से माइक छीना और ऐलान कर दिया कि अभी भी वही उम्मीदवार है। उसने कहा कि शेर मौहम्मद ने उसके 15-20 लाख रुपये खर्च करा दिए, उसे एक-एक पाई का हिसाब चाहिए। इतना कहते ही उसने शेर मौहम्मद को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
गाजियाबाद कचहरी में ऊधम पर बरसी थीं गोलियां
हिस्ट्रीशीटर ऊधम सिंह पर गाजियाबाद कचहरी में पेशी के दौरान भदौड़ा गैंग ने कातिलाना हमला किया था। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार में वह बाल बाल बच गया था। ऊधम पर तीस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।