फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gda format will be discussed in consultant meet

कंसल्टेंट मीट में होगा जीडीए के प्रारूप पर मंथन 

Sat, 19 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 19 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gda format will be discussed in consultant meet
गुड़गांव

प्रस्तावित गुरुग्राम विकास प्राधिकरण (जीडीए) के विधेयक पर विचार-विमर्श के लिए कंसल्टेंट मीट का रविवार को आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गुरुग्राम की आरडब्ल्यूए, औद्योगिक एसोसिएशन और कंडोमीनियम एसोसिएशन के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। बैठक डीएलएफ फेज-1 स्थित एफ ब्लॉक के सामुदायिक भवन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता गुरुग्राम सिटीजन काउंसिल द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


जीसीसी अध्यक्ष आरएस राठी ने बताया कि गुरुग्राम विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित प्रारूप पर विचार-विमर्श करना जरूरी है। जीडीए कैसा होना चाहिए बैठक में यह तय किया जाएगा। नए गुरुग्राम में कैसे और किस प्रकार के विकास की जरूरत इसे लेकर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
विज्ञापन


यहां से निकलने वाले सभी निष्कर्ष को 21 नवंबर को जीडीए द्वारा बुलाई गई मुख्य सामाजिक संगठनों की बैठक में रखा जाएगा। जीसीसी का प्रयास यह है कि यह प्राधिकरण सभी समस्याओं का हल निकाल सकें। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि जीडीए जनता पर बोझ नहीं बनें बल्कि उनकी प्रगति का वाहक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी लोग को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर काटते हैं। आगे ऐसा नहीं हो यह बात जीडीए को ध्यान में रखना चाहिए। लोगों को कैसी-कैसी सुविधा चाहिए इसका पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा। इस मीट में कानूनी विशेषज्ञ व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed