फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GB Pant Hospital will appoint consultants for 174 posts

Delhi NCR News: जीबी पंत अस्पताल में 174 पदों के लिए कंसल्टेंट होंगे नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
- पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मचारियों की अस्पताल अनुबंध पर करेगा भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में 150 से अधिक पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंसल्टेंट (सलाहकार) के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। अनुबंध के आधार पर पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मियों की भर्ती होगी। इसमें सीनियर रेडियोग्राफर, योगा थेरेपिस्ट, डायटीशियन सहित तकनीकी कार्यों से जुड़े पदों पर 174 कर्मी नियुक्त होंगे।

अस्पताल के अनुसार सलाहकार की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि सलाहकार के संतोषजनक प्रदर्शन और विशिष्ट कार्य व उसके पूरा होने की समयसीमा के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। किसी भी स्थिति में सलाहकार को पांच वर्ष से अधिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। सलाहकार के रूप में नियुक्ति की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली सरकार के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में हड्डी रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ की भर्ती की जाएगी। अस्पताल ने सीनियर रेजिडेंट के चार पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसको लेकर तीन जून को साक्षात्कार का आयोजन होगा। यह भर्ती 89 दिन के लिए एडहॉक आधार पर होगी। जिसे नियमित भर्ती के होने तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed