{"_id":"5eb3eaf98ebc3e90a55e4a40","slug":"gautam-budh-nagar-coronavirus-noida-greater-noida-latest-updates-10-new-cases-202-total-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्धनगर में 10 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 202 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्धनगर में 10 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 202 हुई
Thu, 07 May 2020 04:33 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 202 हो गई है। अभी जिले में 93 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
10 people tested positive for #COVID19 in Gautam Buddha Nagar today. Total number of cases in the district is now at 202, including 93 active cases. pic.twitter.com/UoSkf0rEUg
— ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2020विज्ञापन
गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए 124 सैंपल में से 10 की रिपोर्ट पाॉजिटिव आई है जबकि 114 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में से तीन युवक शारदा अस्पताल में भर्ती हैं। तीन महिला मरीज ग्रेटर नोएडा के नेता मठिया गांव में पाई गई हैं। इसी के साथ एक युवती नोएडा सेक्टर-8, एक 55 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा सेक्टर-15, एक युवक और युवती नोएडा सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में पाए गए हैं।
विज्ञापन
अब तक गौतमबुद्धनगर में कुल 3854 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 202 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 109 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 366 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।