फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gaurav won the gold medal in Mr India

गौरव ने जीता मिस्टर इंडिया में स्वर्ण पदक

Tue, 29 Mar 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Mar 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
gaurav won the gold medal in Mr India
बॉडी बिल्डिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में गौरव अरोड़ा ने पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह खिताब मैन फिजिक श्रेणी में 171 सेंटीमीटर और इससे कम लंबाई की श्रेणी में हासिल किया। प्रतियोगिता बुलंदशहर में 25 मार्च से 27 मार्च तक हुई। 22 साल के गौरव सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बीए (इंग्लिश ऑनर्स) में तीसरे वर्ष के छात्र हैं। वह करीब चार साल से जिम ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने इसी वर्ष फरवरी में अलीगढ़ में हुए मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और सीधे मिस्टर इंडिया के लिए चयनित हो गए।
विज्ञापन


वहीं, 60 से 65 किलोग्राम की श्रेणी में राहुल अत्रे ने भी स्वर्ण पदक जीता है। उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के कार्यालय सचिव और गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ. अनीश अहमद ने बताया कि गौरव और राहुल ने इसके लिए काफी मेहनत की और खुद को फिट रखा। बताया गया डाइट प्लान अपनाया और खानपान का ध्यान रखा।  जिला एसोसिएशन के सदस्य विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि आगे आने वाली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं के लिए जिले से बॉडी बिल्डर तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed