फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gathered on the issue of Rohit Vemula, was the target of JNU

रोहित वेमुला के मुद्दे पर जुटे ये कद्दावर, टारगेट रहा जेएनयू

Wed, 24 Feb 2016 03:27 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
gathered on the issue of Rohit Vemula, was the target of JNU

वैसे तो छात्र संगठनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर देश भर से जुटे छात्रों के बीच पहुंचे राजनैतिक दल रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए आए थे, लेकिन राजधानी में उनका मुख्य फोकस जेएनयू मुद्दे पर ही रहा।

विज्ञापन


एक की मंच पर पहुंचे अलग-अलग दलों व विचारधारा के नेताओं राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, वृंदा करात, योगेंद्र यादव आदि ने यहां से मोदी सरकार को युवा विरोधी करार दिया।
विज्ञापन


असल में जब रोहित मामले पर दिल्ली चलने की कॉल दी गई, उस समय पर जेएनयू विवाद था ही नहीं। लेकिन, इसके बाद हुआ जेएनयू मुद्दा आज की सभा में भारी रहा। जबकि रैली व सभा स्थल पर पोस्टर रोहित वेमुला व उससे संबंधित ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर जुटे तमाम नेताओं ने मंच पर मौजूद रोहित की मां राधिका वेमुला को अपने संबोधन में जगह तो दी, लेकिन मुख्य फोकस जेएनयू ही रहा।

एक ही मंच पर दिखाई दिए धुर-विरोधी

gathered on the issue of Rohit Vemula, was the target of JNU

इतना ही नहीं, राजनीति में धुर विरोधी रहे राहुल, केजरीवाल, योगेंद्र यादव सहित वामपंथियों के इस मंच पर स्वर एक ही दिखाई दिए। यह बात अलग है कि राहुल, केजरीवाल या योगेंद्र इस मंच पर एक समय में नहीं रहे।


सबसे पहले राहुल आए और भाषण देकर चले गए। इसके बाद योगेंद्र यादव और फिर केजरीवाल आए। नेता ही नहीं, नीचे बैठे अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता भी अपने नेता के साथ यहां से जाते दिखे।

सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने एक दूसरे नेता के मंच पर सामना न होने की कोशिश के तहत ही अपना आना निर्धारित किया। सिर्फ वृंदा करात, डी राजा व अन्य वामपंथी नेता वहां पूरे समय मंच पर मौजूद रहे।

दरअसल, रोहित मामले पर युवाओं को समझाने के लिए गैर भाजपाई दल के ये बड़े नेता यहां पर पहुंचे थे। केजरीवाल ने तो अपने भाषण में युवा वोटर को टारगेट करते हुए साफ कर दिया कि नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं ने ही प्रधानमंत्री की कुर्सी दिलाई है, लेकिन वह याद रखें कि अगर युवाओं को परेशान किया गया तो यही युवा आपकी कुर्सी हिला देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed