फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gates of metro station opening towards G20 conference venue will be closed in delhi

G20 summit: सम्मेलन स्थल की ओर खुलने वाले मेट्रो स्टेशन के गेट होंगे बंद, इस लिस्ट में जानिए गेटों के नाम

Mon, 04 Sep 2023 09:33 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 04 Sep 2023 09:33 AM IST
सार

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों की अचूक सुरक्षा एयरपोर्ट से ही शुरु हो जाएगी। विभिन्न देशों के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के विमान, पालम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
gates of metro station opening towards G20 conference venue will be closed in delhi
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में नौ सितंबर से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अचूक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस मेट्रो इकाई ने मुख्य सुरक्षा आयुक्त से वीवीआईपीएस रूट और सम्मेलन स्थल की ओर खुलने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट बंद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन




विज्ञापन


जानिए कौन से गेट इस लिस्ट में हैं शामिल
1.सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेशन पर यात्रियों को आने-जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
2. खान मार्केट मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1,2 और 3 बंद रहेगा।
3. कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो बंद रहेगा।
4. लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1,2,3 और 4 बंद रहेगा।
5. जंगपुरा मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक और तीन बंद रहेगा।
6. आश्रम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक और तीन बंद रहेगा।
7. बाराखंबा मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1,3,4,5 और 6  बंद रहेगा। 
8. इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो बंद रहेगा।
9. हौजखास मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1,2 और 4 बंद रहेगा।
10. मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3 और 4 बंद रहेगा।
11. पालम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 और 2 बंद रहेगा।
12. केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3 और 4 बंद रहेगा।
13. उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 और 3 बंद रहेगा।
14. लोक नायक मार्ग मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो बंद रहेगा।
15. मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2,3 और 4 बंद रहेगा।
16. आईटीओ मेट्रो का गेट नंबर 2,3,4,5 और 6 बंद रहेगा।
17. दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1,2,4 और 5 बंद रहेगा।



सात एक्सप्रेस और 13 यात्री गाड़ी रहेंगी रद्द
जी20 सम्मेलन के चलते नौ और 10 सितंबर को नॉर्दन रेलवे ने अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया है। नौ सितंबर को पांच और दस सितंबर को दो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं नौ सितंबर से जी-20 सम्मेलन खत्म होने तक 13 यात्री गाड़ियों को रद्द किया गया है। दो यात्री गाड़ियों के ठहराव में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परतों वाला विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा 
सूत्रों के मुताबिक, विदेशी मेहमान आठ सितंबर को दिल्ली पहुंचना शुरु हो जाएंगे। राष्ट्रध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों के साथ आने वाले स्टाफ को जांच में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए एयरपोर्ट पर अतिरिक्त काउंटर तैयार किए गए हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्री जब पालम एयरपोर्ट पर उतरेंगे, तो उस वक्त पुख्ता आसमानी सुरक्षा रहेगी। किसी दूसरे विमान को उसी वक्त एयरपोर्ट पर नहीं उतरने दिया जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक विशेष सुरक्षा दस्ते तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed