फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Garbage spread outside the school created problems, students expressed their displeasure.

Delhi NCR News: स्कूल के बाहर फैला कूड़ा बना परेशानी, छात्रों ने जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
चितरंजन पार्क स्थित श्यामा प्रसाद सरकारी स्कूल गेट से करीब 15 मीटर की दूरी पर जमा हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित श्यामा प्रसाद सरकारी स्कूल के बाहर फैला कूड़ा लोगों और छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्कूल के मुख्य गेट से करीब 15 मीटर की दूरी पर जमा कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है और आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर छात्रों में नाराजगी है।





स्थानीय निवासियों और अभिभावकों का कहना है स्कूल के पास स्थित बाजार का कूड़ा यहीं जमा होता है। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी इलाके में नहीं आए हैं, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। छात्रों ने भी स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों की शिकायत की है। हाल ही में एक छात्र का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने गंदगी और बदबू के कारण स्कूल पहुंचने में आने वाली दिक्कतों को दिखाया है।
विज्ञापन





चितरंजन पार्क आरडब्ल्यूए ने इस मामले में नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


----


हमने कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत दी है, लेकिन सफाई की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्कूल के बाहर कूड़े का ढेर सिर्फ बदबू ही नहीं फैला रहा, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। -केशव अग्रवाल, आरडब्ल्यूए सदस्य



हर सुबह बच्चे उसी रास्ते से गुजरते हैं और गंदगी के बीच से होकर स्कूल पहुंचते हैं। यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। सफाई कर्मचारी हफ्तों तक नहीं आते। हम चाहते हैं कि निगम रोजाना सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि स्कूल और आसपास का इलाका स्वच्छ रह सके। -अनिरुद्ध चौधरी, आरडब्ल्यूए सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed