फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ganpati festival from today in noida

आज से शुरू होगी गणपत्ति बप्पा की पूजा, मिलेगी महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक 

Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
ganpati festival from today in noida
- फोटो : amarujala

आज से शहर में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। लोग धूमधाम से गणपत्ति बप्पा को घर लेकर आएंगे और विधि विधान से पूजा करेंगे । इस दौरान शहर में तैयार किए गए पंडालों में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

विज्ञापन


शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर पंडाल लगाकर गणपत्ति बप्पा की पूजा - अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही कुछ लोग अपने घरों में गणपत्ति बप्पा को लेकर आएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर- 12 के सामुदायिक केंद्र में पिछले 32 सालों से गणेश उत्सव आयोजित हो रहा है। यह महाराष्ट्रियन समाज समिति की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। यहां पर 3 फुट के गणेश भगवान की प्रतिमा मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको काफी आकर्षित बनाया गया है। भगवान का मुकुट आकर्षण का केंद्र होगा।  समिति के अध्यक्ष डी के इंगले ने बताया कि 5 से 11 सितंबर तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल होंगे।

इसके बाद  9 सितंबर को इंदिरा गांधी कला केंद्र में बच्चों और महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बता दें कि पहले शहर में सिर्फ यही आयोजन होता था।

वहीं सेक्टर - 52 के सामुदायिक केंद्र में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर 4 फुट ऊंचे गणेश भगवान की प्रतिमा लाई गई है। सोमवार की शाम 6 बजे के बाद मूर्ति स्थापना होगी। यहां गणपति में भी हरा रंग का प्रयोग अधिक किया गया है।

भगवान गणेश की प्रतिमा इको फ्रेंडली है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमरीश त्यागी, महासचिव अशोक कुमार और कोषाध्यक्ष मनोहर लाड ने बताय कि  पिछले दो सालों से यहां पर से यहां पर गणपति पूजा कर रहे हैं।


यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं। यहां 9 सितंबर को मूर्ति विसर्जन होग्रा। वहीं वहीं सेक्टर- 56 के जी ब्लॉक में भी गणोशोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सीमिति के सदस्य राम किशन ने बताया कि इसमें 1000 से अधिक श्रद्घालु शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed