फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganja brought in car from Visakhapatnam, four smugglers arrested for supplying in Delhi-NCR

Delhi: युवती को कार में आगे बिठाकर विशाखापट्टनम से लाते थे गांजा, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में करते थे सप्लाई

Sat, 10 Dec 2022 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Dec 2022 08:50 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपी विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश से इनोवा में गांजा लाते थे। पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर कार में आगे युवती को बैठा देते थे। 

विज्ञापन
Ganja brought in car from Visakhapatnam, four smugglers arrested for supplying in Delhi-NCR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सीमापुरी के हिस्ट्रीशीटर व युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश से इनोवा में गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए युवती को कार में आगे बिठाते थे, ताकि पुलिस को परिवार का अहसास हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72.2 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी दिल्ली, एनसीआर व यूपी में कई हजारों किलो गांजा खपा चुके हैं। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी नूर मोहम्मद (39), उज्जवल कुमार (23), असम निवासी लक्ष्मी सिंह (25) और सीमापुरी, दिल्ली निवासी आजाद उर्फ राकल (38) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नूर मोहम्मद के खिलाफ बिहार में एनडीपीएस एक्ट का पहले से एक मामला दर्ज है। आजाद के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी राजकुमार शाह की देखरेख में इंस्पेक्टर आशीष डाहिमा की टीम मादक पदार्थों के तस्करों पर नजर रखे हुई थी।

इस बीच सूचना मिली कि विशाखापट्टनम से गांजा दिल्ली-एनसीआर में आ रहा है। एसआई मोनू चौहान व एएसआई रामबीर की टीम ने जेएंडके पॉकेट, दिलशाद गार्डन में घेराबंदी की। 

आरोपी जब आंध्रप्रदेश नंबर की इनोवा से पहुंचे और आजाद को गांजा की खेप देने लगे तो पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। युवती लक्ष्मी सिंह कार में आगे ड्राइवर सीट की बगल में बैठी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed