फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangsters create a ruckus in Tihar's high-security ward; threaten officials.

Delhi NCR News: तिहाड़ में हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टरों का हंगामा, अफसरों को दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
- संदीप ढिल्लू ने ई-मुलाकात के दौरान किया हंगामा, दीवार और कूलर से सिर टकराकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश
विज्ञापन

- नवीन बाली भी पहुंचा समर्थन में, दोनों को काबू कर अलग-अलग सेल में भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
देश के सबसे हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जेल में जमकर हंगामा किया। दोनों पर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने, हमला करने की कोशिश करने और खुद को चोट पहुंचाने का आरोप है। घटना के बाद हाई सिक्योरिटी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल दोनों को अलग-अलग वार्ड में बंद कर दिया है। तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि संदीप ढिल्लू परिवार के साथ ई-मुलाकात कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक आक्रामक हो गया और जेलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगा। उसने कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद उसने दरवाजे, दीवार और कूलर से अपना सिर पटकना शुरू कर दिया। जेलकर्मियों ने तत्काल उसे काबू कर खुद को नुकसान पहुंचाने से रोका।

सूत्रों के अनुसार ढिल्लू के नशे के प्रभाव में होने की आशंका के चलते उसका यूरिन टेस्ट भी कराया गया। ई-मुलाकात पूरी होने के बाद उसे उसके बैरक में ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने सहायक अधीक्षक, मुख्य वार्डर और ड्यूटी पर तैनात वार्डरों पर फिर हमला करने की कोशिश की। वह बैरक में जाने से इनकार करते हुए अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देने लगा। सूत्रों ने बताया कि रात में नवीन बाली ने भी अपने सेल के भीतर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी वार्ड में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। नवीन डबास उर्फ नवीन बाली दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों में शामिल है। वह नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा रहा है और लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed