{"_id":"5db080c08ebc3e93ab3b9a3c","slug":"gangster-tear-police-uniform-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर और फाड़ी वर्दी, कई धाराओं में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर और फाड़ी वर्दी, कई धाराओं में मामला दर्ज
Wed, 23 Oct 2019 10:30 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर थाना इलाके में मंगलवार शाम गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने घोषित बदमाश सलीम को करीब एक किमी पीछा कर दबोचा। उसने एक सिपाही की बाइक पर मारकर सिर फोड़ दिया और पुलिसकर्मियों को फंसाने की धमकी देने लगा। उसने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, वर्दी फाड़ने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एसआई मनीष चौधरी मंगलवार शाम हवलदार दीपक, सिपाही सचिन व रॉकी के साथ बाइक से गश्त पर थे। हल्लन चौक से सीलमपुर जीटी रोड की ओर निकले तो सलीम स्कूटी से जाता दिखा। पुलिसकर्मियों ने आवाज दी तो वह भागने लगा। पुलिसवालों ने पीछा कर रोका तो तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
सलीम धक्का-मुक्की करने लगा और सचिन की बाइक से मारकर अपना सिर फोड़ फंसाने की धमकी देने लगा। उसने सिपाही रॉकी की वर्दी भी फाड़ डाली और भागने लगा। उसे एक किमी पीछा कर दबोच लिया गया।
विज्ञापन