फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster sundar bhati is distributing ceremony in jal

मीडिया में आई जेल के अंदर की चौंकाने वाली तस्वीर

Sun, 11 Jan 2015 01:59 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
Gangster sundar bhati is distributing ceremony in jal

गौतमबुद्घ नगर जिला कारागार में युवा विचाराधीन बंदियों के लिए शनिवार को एक मैच का आयोजन हुआ। इसमें इंटरनेशनल क्रिकेटर परविंदर अवाना को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। जब परविंदर ने विजेता टीम को पुरस्कार दिए तो उसके साथ कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी भी खड़ा रहा।

विज्ञापन


गंभीर अपराध में शामिल रहने के कारण भाटी जैसे कुख्यात अपराधियों को जेल में अलग रखने की व्यवस्था है। ऐसे में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने से शासन स्तर तक अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


डीएम ने जांच कराने की बात कही है। फोटो मीडिया को जेल प्रशासन के एक अधिकारी की ओर से ही भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि इससे अवाना की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। सुंदर भाटी को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि वह जेल में बैठकर मौज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो बाहर आते ही जेल में खलबली

Gangster sundar bhati is distributing ceremony in jal

शनिवार को जेल में हुए क्रिकेट मैच के फोटो सामने आए तो इस बात की पुष्टि हो गई। इस बारे में जिलाधिकारी चंद्रकांत से बात हुई, तो उन्होंने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया।

डीएम ने कहा कि सुंदर भाटी पेशेवर अपराधी है। उससे जुड़ी हर गतिविधि पर जेल अधिकारियों को नजर रखनी चाहिए। उसे सामान्य युवा कैदियों साथ संपर्क बढ़ाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।

फोटो बाहर आने के बाद जेल प्रशासन में भी खलबली मच गई। उत्तर प्रदेश के अपर जेल महानिरीक्षक योगेश शुक्ला ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

पुलिस अधिकारी भी चौंके

Gangster sundar bhati is distributing ceremony in jal

अपर महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। बस यह पता है कि जेल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर परविंदर अवाना को बुलाया गया था। हो सकता है कि दर्शक बंदियों में से सुंदर भाटी निकलकर आ गया हो। - एम लाल यादव, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed