फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Rohit Godara had shots fired at a businessman's house after the latter failed to pay extortion money

दिल्ली: रंगदारी न देने पर गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कारोबारी के घर पर करवाई थी फायरिंग, पुलिस जांच में खुलासा

Fri, 30 Oct 2026 08:40 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 30 Oct 2026 08:40 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि फायरिंग रोहित गोदारा ने करवाई थी। विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने बताया कि रोहित गोदारा ने पहले कारोबारी को वॉइस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उसने कहा था कि पहले जितनी रकम मांगी गई है, उतनी दे दें, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
Gangster Rohit Godara had shots fired at a businessman's house after the latter failed to pay extortion money
गैंगस्टर रोहित गोदारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कारोबारी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर बुधवार तड़के बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। कारोबारी के घर पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई ने नहीं, बल्कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने करवाई थी। रोहित ने बुकी गूगल से रंगदारी मांगी थी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि फायरिंग रोहित गोदारा ने करवाई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने बताया कि रोहित गोदारा ने पहले कारोबारी को वॉइस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उसने कहा था कि पहले जितनी रकम मांगी गई है, उतनी दे दें, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित गोदारा ने कुछ समय पहले कारोबारी से रंगदारी मांगी थी, लेकिन कारोबारी ने रकम नहीं दी थी। अधिकारियों ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने करीब छह वर्ष पहले भी कारोबारी से रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह से अधिक राउंड चलाई थी गोलियां
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच फिलहाल उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस कर रही है। जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अपराध शाखा को भी लगाया गया है। हालांकि, बृहस्पतिवार शाम तक रोहित गोदारा के दोनों शूटरों का पता नहीं चल पाया था। बुधवार तड़के पीतमपुरा में कारोबारी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने छह से अधिक राउंड फायरिंग की थी। पांच गोलियां दुबई में कारोबार करने वाले गूगल की कार में लगी थीं, जबकि एक-दो गोलियां पड़ोसी के मकान में लगी थीं। दोनों हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे।

विज्ञापन

कभी एक ही गिरोह में थे लॉरेंस और रोहित गोदारा
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा पहले एक ही गिरोह में थे। करीब दो-तीन वर्ष पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में दरार पड़ गई थी। इसके बाद कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई गैंगस्टर लॉरेंस के गिरोह से अलग हो गए। अब लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा अलग-अलग गिरोह चला रहे हैं।

इस वजह से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में पड़ी दरार
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 में लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद गिरोह में मतभेद शुरू हुए थे। लॉरेंस बिश्नोई ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ पर अनमोल की कानूनी मदद नहीं करने और जमानत बॉन्ड दाखिल नहीं करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई से अलग होने की घोषणा कर दी। अलग होने के बाद दोनों गुटों के बीच दुश्मनी बढ़ गई और गैंगवार की घटनाएं सामने आने लगीं। दोनों गुटों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी और धमकियों के अलावा भारत और विदेशों में गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। मामले में पीड़ित के बयान समेत जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस दोनों गिरोहों की भूमिका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। -आकांक्षा यादव, पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पश्चिमी जिला, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed