फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster balraj bhati who was right hand of sundar bhati killed in encounter in noida all update

तीन राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुका गैंगस्टर सुंदर भाटी का दाहिना हाथ बलराज एनकाउंटर में ढेर

Mon, 23 Apr 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
gangster balraj bhati who was right hand of sundar bhati killed in encounter in noida all update
बलराज भाटी - फोटो : लाल सिंह

दिल्ली-एसनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुका और गैंगस्टर सुंदर भाटी का दाहिना हाथ कहा जाने वाला गैंगस्टर बलराज भाटी सोमवार को नोएडा के सेक्टर 49 में हुए एक मुठभेड़ में मारा गया।

विज्ञापन


बलराज भाटी आम लोगों के साथ ही पुलिस के लिए भी बड़ा सिरदर्द बन चुका था। उसके सिर पर हरियाणा और यूपी में मिलाकर दो लाख का इनाम घोषित था। इसमें से 1 लाख हरियाणा ने घोषित किया था वहीं 50-50 हजार दिल्ली व यूपी ने।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे नोएडा सेक्टर 49 के आगाहपुर में गांव में स्थित बीकानेर स्वीट शॉप में बलराज भाटी कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। कहा जा रहा है कि यह स्वीट शॉप बलराज की ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

gangster balraj bhati who was right hand of sundar bhati killed in encounter in noida all update
बलराज भाटी - फोटो : लाल सिंह

इस बात की जानकारी पुलिस को मिली और यूपी एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बलराज स्वीट शॉप के पीछे बने अहाते की तरफ भागा जिसमें पुलिस ने उस पर गोली चला दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस बीच वहां मौजूद एक आम शख्स को भी गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया, वहीं हरियाणा पुलिस का एक कर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हो गया है।

बलराज के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल बरामद की गई है। बलराज, गैंगस्टर सुंदर भाटी का बहुत खास आदमी था। बलराज यूपी में हुई कई बड़ी वारदातों में भी शामिल था। वह पिछले साल हुई भाजपा नेता की हत्या में भी शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed