फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrep wih woman standing by waiting to ride.

सवारी के इंतजार में खड़ी महिला को लिफ्ट देकर किया गैंगरेप

Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Gangrep wih woman standing by waiting to ride.

सोहना के पेट्रोल पंप के पास सवारी के इंतजार में खड़ी महिला के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया।

विज्ञापन


दरिंदो ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ जा रही थी। सोहना थाना पुलिस तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

मेवात की रहने वाली 25 वषीया महिला ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि बुधवार को वह पेट्रोल पंप के पास मेवात जाने वाले वाहन का इंतजार कर रही थी।

पेप्सी में पिलाया नशीला पदार्थ

Gangrep wih woman standing by waiting to ride.

इस दौरान उसके साथ पांच साल का बेटा भी था। सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उसे लिफ्ट दी थी।

जिन्होंने उसे पेप्सी पीने को दिया था। पेप्सी में नशीला पदार्थ होने के कारण वह बेसुध हो गई। तीनों आरोपियों ने लाखुवास के पास उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वह तीनों आपस में एक दूसरे को देशराज, जुरु व जमशेर के नाम से बुला रहे थे। सोहना थाना पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रंगदारी का भी मामला

Gangrep wih woman standing by waiting to ride.

सोहना थाना प्रभारी के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

सोहना थाना पुलिस ने दो दिन पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करा कर पैसा ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया था। उसमें महिला के खिलाफ रंगदारी वसूलने का आरोप था।

पुलिस उस घटना से जोड़कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। एसीपी सोहना सुखबीर सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed