फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape and murder after kidnapping of youth in Delhi body found in shop one accused arrested

अपहरण-सामूहिक दुष्कर्म और हत्या: शराब पीने के बाद दरिंदों ने पार कीं हैवानियत की हदें, फिर सलवार से घोंट दिया गला

Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

आरोपी ने बताया की घटना वाले दिन 12 फरवरी को राहुल के कर्मचारी के साथ शराब पी। इसके बाद किशोरी को धोखे से दुकान में बुलाया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्हें डर था किशोरी उन्हें पहचानती है और वह घटना की जानकारी परिजनों को दे सकती है, इसलिए उन्होंने सलवार से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Gangrape and murder after kidnapping of youth in Delhi body found in shop one accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है। किशोरी 12 फरवरी से गायब थी और 19 फरवरी को उसका शव एक बंद दुकान में मिला था। फरार आरोपी दुकानदार का कर्मचारी है। आरोपियों ने शराब पीकर किशोरी को धोखे से बुलाया और घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी मुंबई भागने के फिराक में था। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में रहने वाली एक किशोरी के अगवा किए जाने की शिकायत उसके पिता ने थाने में की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर ही रही थी कि 19 फरवरी को नरेला में दुकान करने वाले राहुल ने पुलिस को अपनी दुकान से बदबू आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकान में रखे उपले की ढ़ेर से किशोरी का शव मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने अपहरण के साथ-साथ हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच शुरू की। 


 

राहुल ने बताया कि वह झांसी गया था। उसे लोगों ने बताया की उसकी दुकान से बदबू आ रही है और उसका कर्मचारी गायब है। 19 फरवरी को उसने दुकान पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। राहुल ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी पर वारदात को अंजाम देने का शक है। साथ ही कर्मचारी का एक दोस्त भी फरार है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश शुरू की और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। रविवार रात पुलिस को दुकानदार के कर्मचारी के दोस्त सचिन के गांव के बाहर देखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा और थाने की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed