फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang steals vehicles from Delhi-NCR Busted gang selling in the states of South India

Delhi: एनसीआर से चोरी की गाड़ियां दक्षिण में बेचने वाले गैंग का खुलासा, सौदा करने हवाई जहाज में आता था शातिर

Wed, 22 Feb 2023 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Feb 2023 08:34 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी कर दक्षिण में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश है। हबीब की निशानदेही पर मध्य जिला पुलिस ने पांच लग्जरी कारें बरामद की हैं। आरोपी कुछ दिन में 100 से अधिक गाड़ियां दक्षिण भारत ले जा चुका है।

विज्ञापन
Gang steals vehicles from Delhi-NCR Busted gang selling in the states of South India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने दिल्ली-एनसीआर से चोरी की लग्जरी गाड़ियां दक्षिण भारतीय राज्यों में ले जाकर बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान चेन्नई, तमिलनाडु निवासी हबीब आर के रूप में हुई है। चोरी की गाड़ियों का सौदा करने के लिए हबीब हवाई जहाज से दिल्ली आता था। गाड़ियां देखने के बाद उनकी रकम दिल्ली में मेरठ के कुख्यात वाहन चोर दानिश को चुका दी जाती थी। 
विज्ञापन


बाद में चोरी की गाड़ियों को कंटेनरों में लदवाकर ग्वालियर भेज दिया जाता था। वहां हबीब इन गाड़ियों की डिलीवरी लेकर इनको आगे सड़क मार्ग से कंटेनर में ही लदवाकर दक्षिण भारतीय राज्यों में ले जाता था। बाद में इन गाड़ियों की चेसिस और इंजन नंबर बदलकर उनको बेच दिया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश है। हबीब की निशानदेही पर मध्य जिला पुलिस ने पांच लग्जरी कारें बरामद की हैं। आरोपी कुछ दिन में 100 से अधिक गाड़ियां दक्षिण भारत ले जा चुका है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि काफी समय से जिले का एएटीएस वाहन चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी जुटाने में लगा है। इस बीच एएटीएस इंचार्ज एसआई अखिल चौधरी, एसआई रवि चौधरी व अन्य की टीम को सूचना मिली कि हबीब नामक दक्षिण भारतीय वाहन चोर गाड़ियों की सौदेबाजी के लिए मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर के पटेल ढाबा, मेहरा टोल प्लाजा के पास आने वाला है। फौरन एक टीम को ग्वालियर भेजा गया। आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से एक कार की चाबी मिली।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी हबीब ने बताया कि चाबी दिल्ली के दरियागंज में खड़ी एक कार की है। इस गाड़ी को उसने दानिश को दो लाख रुपये देकर खरीदा है। फौरन दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दिल्ली पहुंची। बाद में उसकी निशानदेही पर कार को बरामद कर गया। गाड़ी आनंद विहार इलाके से चोरी की गई थी। 

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने जनवरी के आखिरी सप्ताह में एक गाड़ी 80 हजार में दानिश से खरीदी थी, वह दिल्ली में माता सुंदरी रोड पर खड़ी है। यह गाड़ी पटेल नगर से चोरी की गई थी। बाद में इसकी निशानदेही पर तीन और गाड़ियां बरामद की गईं। आरोपी ने बताया कि वह इन गाड़ियों को ले जाकर दक्षिण भारत में वासन नामक व्यक्ति को बेच देता है।

वाहन चोरी करवा पुर्जे बेचने वाला मैकेनिक गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे मैकेनिक को गिरफ्तार किया है, जो दोपहिया वाहनों की चोरी करवाने के बाद उसे खरीदकर पुर्जे को बेच देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक नाबालिग समेत दो वाहन चोर और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 11 दोपहिया वाहन और दो इंजन बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed