फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang stealing money from collection agents exposed

Delhi: कलेक्शन एजेंटों के रुपये चुराने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:58 PM IST
सार

पुलिस ने गैंग की एक महिला समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, गहने काटने का कटर और तराजू बरामद किया है।

विज्ञापन
Gang stealing money from collection agents exposed
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने पुरानी दिल्ली के बाजारों में आने वाले कलेक्शन एजेंटों से नकदी चुराने वाले गुजराती गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की एक महिला समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, गहने काटने का कटर और तराजू बरामद किया है। पुलिस गैंग के फरार तीन बदमाशों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेस्ट राम नगर सोनीपत निवासी साहिल ने 6 मार्च को कोतवाली थाने में थैले से पांच लाख रुपये चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह एक फर्म में काम करते हैं और चांदनी चौक के एक कारोबारी से पेमेंट लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन बजे वह लालकिला चौक से ई-रिक्शा पर सवार हुए। जिसकी पिछली सीट पर पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं और चालक के साथ दो लोग बैठे थे। निषाद राज टी-प्वाइंट पर उतरने के बाद उनके बैग से रुपये गायब मिले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे रास्ते के 150 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में बिना नंबर प्लेट का ई-रिक्शा दिखा जिसपर साहिल बैठे थे। ई-रिक्शा पर बुर्का पहनकर तीन महिलाएं पहले बैठी हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चालक की पहचान श्याम के रूप में की। जिसके खिलाफ पश्चिम विहार थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। डोजियर से पहचान करने के बाद उसके साथियों की तलाश की, लेकिन सभी आरोपी के पते फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने 23 मार्च को वारदात में शामिल रोहित को रघुवीर नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही साहिल के रुपये लेकर जाने की सूचना अपने साथियों को दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगोलपुर गांव से पूजा और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed