{"_id":"693ae432bbf0af6df50c61a7","slug":"gang-selling-marijuana-and-using-profits-to-buy-jewellery-busted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-115857-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गांजा बेचकर उसके मुनाफे से गहने खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गांजा बेचकर उसके मुनाफे से गहने खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
-गांजे के साथ पांच आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग भी शामिल
-लाखों के जेवरात और नकदी बरामद, घर से बेचता था गांजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी जिले की पांडव नगर थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स सेल ने गांजा बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक 15 वर्षीय नाबालिग भी है। आरोप है कि गिरोह गांजा बेचते थे और उससे होने वाले मुनाफे से कीमती जेवरात खरीदते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1.69 किलो गांजा, पांच लाख 87 हजार 570 रुपये नकदी, लाखों रुपये के जेवरात बरामद किया है। बालिग आरोपियों की पहचान शशि गार्डन निवासी चांद मोहम्मद (19), सेक्टर-77, नोएडा निवासी क्षितिज थापा (23), लोनी, गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा (27) और कल्याणपुरी निवासी अशोक (35) के रूप में हुई है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 10 दिसंबर को पुलिस को एक सूचना मिली कि जवाहर मोहल्ला, शशि गार्डन में रहने वाली एक महिला अपने घर से गांजा बेच रही है। पुलिस शाम करीब 6ः10 बजे मौके पर पहुंची और छापा मारा, वहां पुलिस को चांद मोहम्मद दिखा। पुलिस को देख वह भागा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे चारो-ओर से घेर कर पकड़ लिया। पुलिस ने जब इलाके की छानबीन की, तो बाकी के अन्य लोग भी अड्डे पर बैठे हुए थे।
इस तरह से चलाते थे गिरोह
जांच में पता चला कि चांद मोहम्मद ड्रग्स को प्राप्त करके गलियों में बेचने वाले तक पहुंचाता था। क्षितिज थापा पुड़िये को तैयार करता था और लॉजिस्टिक का काम देखता था। अमित गांजे को पैक करता था और ग्राहकों को ढूंढता था। अशोक गांजे की पुड़िये को बनाने में मदद करता था और इसे आगे ग्राहकों तक बेचने में मदद करता था। वहीं, नाबालिग गांजे को पैक करके खरीदारों तक पहुंचाने में मदद करता था।