फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape of a minor girl in greater noida

गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, मौत

Sat, 09 May 2015 01:43 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of a minor girl in greater noida

ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप के बाद लड़की को जिंदा जला देने की घटना से हड़कंप मच गया। गैंगरेप का विरोध करने पर वहशियों ने लड़की को जिंदा जला दिया। अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला जेवर के बनवारीबंस गांव से संबंधित है और पीड़ित लड़की नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़की को पहले से परेशान किया जा रहा था। उसके साथ पहले भी कई बार गैंगरेप किया गया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बना लिया था और इसे सार्वजनिक करने का डर दिखा कर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। आरोप है कि जब लड़की ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात की तो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लड़की ने पहले ही पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया था। नाबालिग लड़की के साथ इस तरह का अमानवीय काम करने में चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

चार महीने से हो रहा था शोषण

Gang rape of a minor girl in greater noida

पीड़िता के जलाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नोएडा रेफर कर दिया गया।

हालांकि घटनास्‍थल से अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जेवर के सरकारी अस्पताल में ही पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया था।

इस मामले में चारों आरोपियों में से अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। चौंकाने वाली बात ये है कि गैंगरेप का यह सिलसिला पिछले चार महीने से चल रहा था।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है। पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम किया जाना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed