{"_id":"36b76368daca661c02a476fea8f0cc1d","slug":"gang-rape-in-faridabad-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट दिखाने ले गए और वहीं कर दिया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट दिखाने ले गए और वहीं कर दिया गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट दिखाने के बहाने तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ऑटो चलाता है। उसके घर पर उसके दोस्तों का आना-जाना था। उसकी पत्नी और उसने अपने कुछ दोस्तों को एक सस्ता फ्लैट दिलाने की बात की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को आरोपियों ने उसकी पत्नी को सेक्टर-62 में फ्लैट देखने के लिए बुलाया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह फ्लैट में पहुंची तो वहां पर तीनाें युवक थे। इनमें से एक को वह जानती थी।
विज्ञापन
आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गया। वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।
शनिवार सुबह महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। डीसीपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कई तथ्य स्पष्ट नहीं हैं। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।