फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang of illegal Bangladeshi immigrants busted in Delhi-NCR three arrested

राजधानी में बांग्लादेशी बचेंगे नहीं: दिल्ली में गिरोह का भंडाफोड़, बवाना में करने लगे थे प्रॉपर्टी डीलर का काम

Thu, 10 Apr 2025 07:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 07:32 PM IST
सार

अपराध शाखा की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना में रह रहे मुस्ताक (72), शाहिद खान (28) वर्ष और मिंटू (32) वर्ष के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Gang of illegal Bangladeshi immigrants busted in Delhi-NCR three arrested
दिल्ली-NCR में बांग्लादेशी गिरफ्तार - फोटो : freepik AI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और दिल्ली-दिल्ली/एनसीआर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। ये दिल्ली के बवाना में प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम कर रहे थे। उनके पास फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

अपराध शाखा की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना में रह रहे मुस्ताक (72), शाहिद खान (28) वर्ष और मिंटू (32) वर्ष के रूप में हुई है। अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर विवेकानंद व एसआई शबनम सैफी की टीम काम कर रही थी। सूत्रों से टीम को पता लगा कि दिल्ली के उत्तर और उत्तर-पश्चिम जिलों के साप्ताहिक बाजारों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बवाना में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ मेंआरोपियों ने आखिरकार अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी होने की बात कबूल कर ली। आरोपी शाहिद और मिंटू आरोपी मुस्ताक के बेटे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि बांग्लादेश से अवैध रूप से सीमा पार करके भारत आने पर, व पश्चिम बंगाल और दिल्ली में स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि जैसे नकली और जाली दस्तावेज हासिल करने में कामयाब रहे। वह पहले पश्चिम बंगाल पहुंचे और वहां से दिल्ली पहुंचे। वह दिल्ली में कई स्थानों पर रहे और फिर आखिरकार छ्वछ्व कॉलोनी, बवाना में बस गए और अब कई सालों से वहीं रह रहे हैं। आरोपी व्यक्ति वर्तमान में अपने इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed